होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत में सुधार, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

 

कोरोना संक्रमित होने के बाद मोहाली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत में अब सुधार हो रहा है। इसकी पुष्टि शिमला ग्रामीण के विधायक व वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मां भीमाकाली की कृपा से वीरभद्र सिंह की सेहत में काफी सुधार है। मैक्स अस्पताल में डाक्टरों का कहना है कि उन्हें कुछ और दिन निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी।' बता दें कि वीरभद्र सिंह के पॉजिटिव होने के बाद प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई थी और सभी उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रणदीप सुरजेवाला समेत तीन बड़े नेता आए कोरोना की चपेट में, खुद को किया आइसोलेट


संबंधित समाचार