होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मुंबई में हुआ IIFA AWARDS2019, रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता तो ये फिल्म रही बेस्ट

मुंबई में हुआ IIFA AWARDS2019, रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता तो ये फिल्म रही बेस्ट

 

मुंबई में बुधवार आईफा अवॉर्डस का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की मौजूदगी रही। इस अवॉर्ड नाइट में जहां बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड राज़ी ने जीता, तो इस फिल्म में दमदार एक्टिंग के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

पद्मावत के लिए रणवीर सिंह ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, आयुष्मान खुराना की फिल्म अंधाधुन ने बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड जीता आपको बताते हैं कि आईफा में किसे क्या अवॉर्ड मिला है-

बेस्ट फिल्म- राज़ी

बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

बेस्ट एक्टर (फीमेल)- आलिया भट्ट (राजी)

बेस्ट एक्टर (मेल)- रणवीर सिंह (पद्मावत)

बेस्ट स्टोरी- अँधाधुन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अदिती राव हैदरी (पद्मावत)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- विक्की कौशल (संजू)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- गुरु रंधावा, रोचक कोहली, सौरभ-वैभव, हनी सिंह और ज़ैक नाइट (सोनू के टीटू की स्वीटी)

बेस्ट लिरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य (धड़क)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- हर्षदीप कौर और विभा सराफ (दिलबरो, राज़ी)

प्लैबैक सिंगर (मेल)- अरिजित सिंह (ऐ वतन, राज़ी)

बेस्ट डेब्यू एक्टर- ईशान खट्टर (धड़क)

बेस्ट डेब्यू फीमेल- सारा अली खान (केदारनाथ)

IIFA BIG 20 Award (स्पेशल अवॉर्ड)

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार हिरानी (थ्री इडियट्स)

बेस्ट एक्ट्रेस- दीपिका पादुकोण (चेन्नई एक्सप्रेस)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- प्रीतम (ऐ दिल है मुश्किल)

The Master of Comedy- जगदीप जाफरी

The Master of Dance and Choreography- सरोज खान

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हर साल आईफा अवॉर्डस किसी और देश में होता था लेकिन इस बार इसे मुंबई में आयोजित किया गया है।

 


संबंधित समाचार