होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल करे रोने का तो खुलकर रोएं, आंसुओं को रोकने से इन समस्याओं का करना पड़ सकता हैं सामना

दिल करे रोने का तो खुलकर रोएं, आंसुओं को रोकने से इन समस्याओं का करना पड़ सकता हैं सामना

 

हर इंसान चाहे वो महिला हो या पुरूष अगर किसी बात से दुखी होते हैं, तो वह रोना चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों के सामने रोने से बचते हैं और अपने आंसुओं को रोक लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं ऐसा करने से आपकी सेहत पर काफी खतरनाक असर पड़ता हैं। ऐसे में लोगों के लिए स्ट्रेस की समस्या भी बढ़ सकती हैं। एक स्टडी के अनुसार जो इंसान रो लेते हैं वो लोग काफी पॉजिटिव चेंज ला सकते हैं अपने मूड में। मिनासोटा अमेरिका में साइकोलॉजिस्ट द्वारा की गई एक अन्य स्टडी बताती है कि आंसुओं को रोकने से स्ट्रेस बढ़ता है और आम तौर पर आंसू न रोकने से हमारा स्ट्रेस कम होता हैं और मूड को बेहतर होता हैं। आइए जानते हैं अगर आप अपने आंसुओं को रोकते हैं तो आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आंसू रोकने से धड़कन पर भी पड़ता हैं असर

हर इंसान के आंसुओ का निकलना जरूरी होता हैं। अगर ऐसा नही होता हैं तो स्ट्रेस के कारण हमारी दिल की धड़कन पर भी असर पड़ सकता है। बता दें कि हमारे हार्ट से ब्लड बहुत तेज़ी से शरीर के अन्य हिस्सों में पंप होता है। यही कारण है कि आपके हाथ-पैर और गाल कई बार गर्म महसूस होते हैं जब आप रोने वाली होती हैं। ऐसे में दिल की धड़कन बढ़ सकती है।

आंसू रोकने से होता है ज्यादा स्ट्रेस

जब हम अपने आंसू रोकने की कोशिश करते हैं तो मानसिक तनाव महसूस होता है। अगर हम नहीं रोते तो ये हार्मोन बढ़ता जाता है और हम तनाव महसूस करते हैं।

सांस लेने में दिक्कत

अगर आप आंसू कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं तो आपको सांस लेने परेशानी महसूस हो सकती हैं। ऐसे में शरीर अपने आप तेज़ी से सांस लेना शुरू कर देता है। तो इसलिए जरूरी हैं कि अगर आपको रोना आए तो आप अपने इमोशन को कंट्रोल ना करें।

यह भी पढ़ें- जल्दी से घटाना है वेट तो ये डाइट टिप्स हैं सबसे आसान और फायदेमंद


संबंधित समाचार