होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health: क्या आप भी नहीं पीते है पर्याप्त पानी, फायदे जानकर हो जायेंगे दंग

Health: क्या आप भी नहीं पीते है पर्याप्त पानी, फायदे जानकर हो जायेंगे दंग

 

इंसान की बॉडी का करीब 70 फीसद हिस्सा पानी से बना है। प्यास बुझाने के लिए पानी से अच्छा पेय कोई नहीं है। वहीं पानी पीने से शरीर भी हेल्दी रहता है। आपको बता दें कि खाली पेट पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसी बीच आज हम आपको खाली पेट पानी पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन फायदो के बारे में।

इम्यून सिस्टम

नियमित रूप से खाली पेट पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। ऐसे में शरीर बेहतर तरीके इंफेक्शन से लड़ता है। यह आपके स्वास्थ को और भी बेहतर बनाता है।

टॉक्सिन

सही मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। जितना ज्यादा आप पानी पीते उतना ही आप यूरीन करते हैं। ऐसे में शरीर साफ और डिटॉक्सीफाई होता है। इसके साथ ही यह आपको सूजन से भी रोकता है।

वजन

आहार के दौरान ज्यादा पानी पीने से तेजी से वजन कम होता है। पानी में बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती है। लगातार एक अंतराल पर पानी पीने से आपका पेट भरा रहता है। ऐसे में ये कैलोरी को तेजी से बर्न करने में मदद करता है।

स्किन

साफ और चमकदार स्किन पाने के लिए खूब सारा पानी पिएं। पानी शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही ये आपकी स्किन पर निखार लाने में मदद करता है।पानी की कमी की वजह से भी माइग्रेन का अटैक आता है। लगातार अंतराल पर पानी पीने और खाली पेट पानी से सिरदर्द से राहत मिलती है।

आंत

खाली पेट पानी पीने से डाइजेशन सही रहता है। वहीं यह आंतों को भी साफ करता है।

 


संबंधित समाचार