होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऋतिक रोशन अगली फिल्म में बनेंगे स्पाई मास्टर! करण जौहर ने की ये फिल्म ऑफर

ऋतिक रोशन अगली फिल्म में बनेंगे स्पाई मास्टर! करण जौहर ने की ये फिल्म ऑफर

 

ऋतिक रोशन ने साल 2019 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वॉर की थी और इसके बाद से ही उन्हें एक के बाद एक फिल्में और विज्ञापन मिल रहे हैं। खबर है कि करण जौहर ने उन्हें अपनी एक फिल्म में स्पाईमास्टर का रोल ऑफर किया है। करण जौहर ने हाल ही में घोषणा की कि वह नितिन गोखले की किताब आर एन काओ: जेंटलमैन स्पाईमास्टर को सिल्वर स्क्रीन पर उतारेंगे।

फिल्म का निर्माण करण जौहर और आनंद तिवारी एक साथ करेंगे। फिल्म में लीड रोल के लिए करण की पहली पसंद ऋतिक रोशन हैं। आर एन काओ: जेंटलमैन स्पाईमास्टर बुक रामेश्वर नाथ काओ नामक एक भारतीय स्पाईमास्टर की कहानी पर बेस्ड है, जिन्होंने भारत की खुफिया एजेंसी RAW की नींव रखी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के निजी सुरक्षा प्रमुख और राजीव गांधी के सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम किया। फिल्म में उनके जीवन को दिखाया जाएगा।

ऋतिक रोशन को आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर में देखा गया था। फिल्म में उनका रोल आर्मी के जासूस का था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता थी और 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में उभरी। फिल्म ने 315 करोड़ का बिजने,स किया। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे। ऋतिक इन दिनों कृष 4 की तैयारी में जुटे हैं।


संबंधित समाचार