होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बाल झड़ने से कैसे बचाएं ?

बाल झड़ने से कैसे बचाएं ?

 

क्या आपके भी बाल झड़ते है? अगर हां तो ये खबर आपके लिए है। बाल झड़ने की समस्या से आज के युवा परेशान है। यह समस्या आम हो गई है। बाल आपकी पर्सनैल्टी को निखारने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लेकिन बाल झड़ने की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके जिम्मेदार हम खुद हैं। हमारा लाइफस्टाइल और खान पान बालों पर खास असर डालता है। लेकिन हमारे गलत खान पान ने इस समस्या को बढ़ा दिया है। जिसके लिए हम मार्किट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे हमे नुकसान पहुंचता है।

शरीर की देखभाल के लिए बालों की भी देखभाल करनी बहुत जरूरी होती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपना खान पीन ठीक करना होगा। इसी बीच आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिसके इस्तेमाल करने से आप अपने बालों को झड़ने से रोक पाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो घरेलू उपाय।

1.तांबे का बर्तन

रात को ताँबे के बर्तन में पानी को रखें। फिर सुबह आधा चम्मच आवला चूर्ण के साथ इस पानी का सेवन करें। आपके ऐसा करने से आपको बालों के झड़ने की समस्या से जल्द ही राहत मिल जाएगी।

2.दालचीनी पाउडर

दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट तैयार करें। बाद में इस पेस्ट को बालों में लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही बालों को झड़ने की समस्या से राहत मिलेगी।

3.अंडा

अंडे का तरल भाग को निकालें। फिर इसे ओलिव आयल के साथ अच्छे से मिक्स करके बालों में लगाएं। और सूखने के बाद अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से भी आपको बालों के झड़ने की समस्या से राहत मिलेगी।

4.आंवला

आंवला खाने से का से बालों की समस्या दूर होती है। यह बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप आंवला पाउडर को मेहंदी में मिलाकर हफ्ते में एक बार लगा सकती है।

5.प्याज़

प्याज़ को पीस कर अपने बालों में लगाकर थोड़े समय के लिए छोड़ दें। और उसके बाद जब ये सुख जाएँ तो बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों के झड़ने की समस्या दूर होगी।
 

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस के कारण इस बीयर ब्रांड को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान !


संबंधित समाचार