होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

महिलाओं के लिए अश्वगंधा कितना होता है फायदेमंद

महिलाओं के लिए अश्वगंधा कितना होता है फायदेमंद

 

कोरोना की शुरुआत में अश्वगंधा को खूब लोकप्रियता मिली। कई स्टडीज हो चुकी हैं जिनमें अश्वगंधा के फायदे साबित हुए हैं। पुरुषों के अलाव महिलाओं के लिए भी इसे जादुई हर्ब माना जाता है। इसे रोजाना इस्तेमाल करने से आपको मानसिक से लेकर शारीरिक तक कई फायदे होते हैं। अश्वगंधा के शाब्दिक अर्थ की बात करें तो इसका मतलब है घोड़े जैसी महक। शायद इस पौधे की मिलती-जुलती महक को ध्यान में रखकर इसका नाम रखा गया होगा। 

बालों के लिए फायदेमंद

महिलाएं बाल झड़ने की समस्या से परेशान रहती हैं। बाल झड़ने की मुख्य वजह स्ट्रेस होता है। अगर आप रोजाना अश्वगंधा खाती हैं तो आपको स्ट्रेस नहीं होगा और बाल भी नहीं झड़ेंगे। अश्वगंधा के कई शैंपू और तेल भी आते हैं। माना जाता है कि यह मेलानिन के लॉस को रोकता है जिससे समय से पहले बाल सफेद नहीं होते। 

वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद

अगर स्ट्रेस की वजह से आपका वजन बढ़ रहा है तो अश्वगंधा आपके लिए बेस्ट है। एक स्टडी के मुताबिक, यह स्ट्रेस की वजह से बनने वाले केमिकल कॉर्टिसॉल को रेग्युलेट करता है। इससे बेवजह खाने की क्रेविंग भी नहीं होती।

यह भी पढ़ें- Summer MakeUp Tips: भीषण गर्मी में भी घंटों चमकता रहेगा चेहरा


संबंधित समाचार