होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

घूंघट में भाभियों का गदर डांस, DJ फ्लोर पर मचाया ऐसा धमाल, Video देख हैरान हुए लोग!

घूंघट में भाभियों का गदर डांस, DJ फ्लोर पर मचाया ऐसा धमाल, Video देख हैरान हुए लोग!

 

Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर देसी डांस का खुमार (Desi Dance Viral Video) सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। इस वीडियो में घूंघट में दो ‘भाभियों’ ने डीजे की धुन पर ऐसा ‘गदर’ मचाया है कि पूछिए ही मत, देखने वाले अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। 

घूंघट में दिखा स्वैग, डीजे पर देसी जलवा

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि साड़ी और घूंघट में दो महिलाएं डीजे की लाउड म्यूजिक पर पूरे जोश के साथ थिरक रही हैं। भले ही चेहरा घूंघट से ढका हो, पर उनके डांस स्टेप्स और कॉन्फिडेंस किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लग रहा। डीजे की बीट्स पर उनके लटके झटके देख वहां मौजूद मेहमान भी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। 

यह वीडियो X हैंडल @Rupali_Gautam19 से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो की खास बात यह है कि इसमें गांव-देहात की सादगी और आधुनिक डीजे कल्चर का अनोखा संगम दिख रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि अब गांव की महिलाएं भी अपनी झिझक तोड़कर खुलकर खुशियां मना रही हैं और अपना टैलेंट दिखा रही हैं।

देखें Video 


यूजर्स बोले- भाभियों का जवाब नहीं!

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग महिलाओं की एनर्जेटिक परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, फुल पावर डांस। दूसरे ने कहा, ये तो आग लगा रही हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, तहलका मचा दिया। 


संबंधित समाचार