Summer Tips: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. इस मौसम में पसीना आना नॉर्मल है. मगर इससे बदबू आने से लोग शर्मिंदगी महसूस करते हैं. आइए आपको बताते हैं गर्मियों में पसीने की समस्या से छुटकारा पाने के आसान उपाय.
ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें
गर्मी में टाइट और सिंथेटिक कपड़ों का चुनाव नहीं करना चाहिए. ऐसे कपड़े पहनने से ज्यादा पसीना और बदबू भी कम आती है. इसलिए, गर्मियों में हवादार और ढीले कपड़े पहनने चाहिए. इन कपड़ों में पसीना भी जल्दी सूख जाता है.
बगल और पैरों को साफ रखें
हमारे शरीर के कुछ हिस्सों जैसे कि गर्दन, पैर और बगल में पसीना ज्यादा आता है. इसलिए, हमें अपने शरीर के इन हिस्सों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है. नियमित रूप से इन हिस्सों को साफ करें और एंटी-बैक्टीरियल साबुन से नहाएं.
नींबू का प्रयोग करें
नींबू एक नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुणों वाली चीज है. इसके इस्तेमाल से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो जाते हैं. ऐसे में नहाने से पहले बगल में हल्का सा नींबू को रगड़ना चाहिए. आप पैरों में उंगलियों के बीच नींबू घिस सकते हैं. इसके बाद नहाएं. नींबू से पसीना और बदबू दोनों कम आएगा.
पानी सबसे जरूरी
शरीर में पानी की कमी होने से भी पसीने की तेज बदबू आ सकती है. इसलिए, आपको गर्मियों के मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए. पानी हमारे शरीर को डिटॉक्स करता है. साथ ही इससे पसीने की बदबू भी कम आती है.