होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

8 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

8 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1283: सिसिलीयाई वेस्पर का युद्ध और माल्टा की लड़ाई हुई।
1497: 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
1693: न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
1776: अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।
1792: फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1833: रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
1858: ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।
1889: अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
1914 में दुनिया के सबसे लंबे वक्‍़त तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्‍यो‍ति बसु का जन्‍म हुआ था।
1918: भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
1932: अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया था।
1948: अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।
1954: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन।
1972 क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्‍म आज के दिन हुआ था।
1975: म्यामाँ के बगाँ में आए भूकंप में हजारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
1992: थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
1994: शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1997: उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
1999: पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफा ।
1981: फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन।
2001: बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा. वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
2002: दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
2003 : ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से आज ही के दिन मौत हो गई थी।
2007 : देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का निधन हुआ था।
2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन।

यह भी पढ़ें- 7 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं