होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

5 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

5 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1775 : बंगाल नवाब के अधिकारी नंदकुमार को कोलकाता में फांसी दी गई।
1874: जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
1882 : जापान में मार्शल ला लगाया गया
1888: कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट 1886 में करवाया था लेकिन इस कार को लंबी दूरी तक अकेले चलाने का श्रेय उनकी पत्नी को जाता है वे आज ही के दिन इस कार से 104 किलोमीटर दूर के शहर गई
1905 : रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई
1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने की घोषणा की।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1926 : फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक बने।
1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
1960 : अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961 : यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था 25 साल के मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया।
1962 : मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं।
1963 : रूस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्‍ली उच्च न्यायालय में पहली महिला न्यायधीश बनीं।
2011 : नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।

यह भी पढ़ें- 4 अगस्त के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं