होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

3 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

3 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1790 : लार्ड कार्नवालिस ने मुर्शीदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगाई।
1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लेाग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
1994 : ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
2011 : बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।

यह भी पढ़ें- 2 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं