होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

2 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1804- नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
1848- फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
1911- जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
1942- पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
1954- अमरीका और नेशनलिस्ट चीन के बीच सुरक्षा संधि हुई।
1976- फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
1988- बेनजीर भुट्टो ने पाकिस्तान की प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1989- विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
1999- भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
2005- पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफरत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए कानून बनाया।
2008- पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।

यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं