होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

28 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

28 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1520 : फर्डिनान्द मैगलन ने  प्रशांत महासागर को पार करने की शुरुआत की।

1660 : लंदन में द रॉयल सोसायटी का गठन हुआ।

1676 : बंगाल की खाड़ी के तट पर  पूर्वी भारत के उपजाऊ क्षेत्र और महत्वपूर्ण बंदरगाह पुड्डचेरी पर फ़्रांसीसियों का कब्जा हो गया।

1814 : द टाइम्स ऑफ लंदन को पहली बार स्वचालित प्रिंट मशीन से छापा गया।

1821: पनामा ने स्पेन से आजाद होने की घोषणा की।

1893 : न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया।

1912: इस्माइल कादरी ने तुर्की से अल्बानिया के आजाद होने की घोषणा की।

1956 :  चीन  के प्रधानमंत्री चाऊ एन लाई भारत आए।

1966 : डोमनिकन रिपब्लिक ने संविधान अपनाया।

1990 : चुनावों के उपरान्त जान मेजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।

1996 : कैप्टन इन्द्राणी सिंह एयरबस ए-300 विमान को कमांड करने वाली पहली महिला बनीं।

1997: प्रधानमंत्री आई के गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

1999 : एशिया कप हॉकी का ख़िताब दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को हराकर जीता, भारत ने कांस्य पदक मलेशिया को हराकर जीता।

2001 : नेपाल ने माओवादियों से निपटने हेतु भारत से दो हैलीकॉप्टर मांगे।

2002 : कनाडा ने हरकत उज मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2006 : नेपाली सरकार और माओवादियों के मध्य हथियारों के मैनेजमेंट पर संधि सम्पन्न।

2007 : दो एशियाई देशों के बीच मधुर होते रिश्तों के चलते द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पहली बार चीन के युद्धपोत जापान भेजे गए।

2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो कार बम धमाकों में 54 मरे और 120 घायल हुए।

यह भी पढ़ें- 27 नवंबर के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं