होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

29 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

29 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1528 : भारत में मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा सांगा को पराजित कर चंदेरी के किले पर कब्जा जमाया।
1916 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी ने फ्रांस पर पहली बार हमला किया।
1939 : रामकृष्ण मिशन इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चर की स्थापना।
1942 : जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।
1949 : ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी।
1970 : निशानेबाजी में ओलंपिक पदक विजेता कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्म।
1979 : भारत की पहली जंबो ट्रेन (दो इंजन वाली) तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर मद्रास (अब चेन्नई) के लिए रवाना किया गया।
1989 : सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
1992 : भारत आसियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
1994 : भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
1996 : फ्रांस के राष्ट्रपति जॉक शिराक ने भविष्य में देश में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
2003 : हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।
2005 : सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।
2006 : भारत के तेंज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
2007 : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने लंदन के चैनल-4 का मशहूर रियालिटी शो 'बिग ब्रदर' जीता।
2010 : भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत बनाए जा रहे पांचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान ने रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलतापूर्वक परीक्षण उड़ान भरी।