होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

10 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

10 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 : हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर।
1800 : भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू।
1856 : वाई-फाई के जनक अमेरिकी सरर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म 10 जुलाई को ही हुआ था।
1907 : फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर।
1913 : रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।
1938 : हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।
1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
1965: महिलाओं के लिए पहला एनसीसी कालेज ग्वालियर में खुला।
1966: वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले में निर्माण शुरू।
1972 : मुंबई के मझगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण।
1973 : आज ही के दिन पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1983 : ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत हासिल की।
1999 : जिनीवा में अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।
2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च।
2005 : भारत और श्रीलंका में शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 : केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।

यह भी पढ़ें- 9 July के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं