होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर, ये फूड खाने से रहेगा हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर, ये फूड खाने से रहेगा हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में

 

हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है। असल में यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ा रोग है। सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि ब्लड प्रेशर क्या होता है? असल में हमारी नसों पर पड़ने वाले खून के दबाव को ब्लड प्रेशर कहा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर उस स्थिति को कहते हैं जब यह बहाव तेज हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर दुनियाभर में फैल रही समस्या है। चलिए आपको बताते हैं ऐसे फूड जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे।

लहसुन को ब्लड प्रेशर कंट्रोल का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। ये शरीर में कॉलेस्ट्रॉरल के लेवल को नियंत्रण में रखना, इम्युनिटी को सुधारना, बालों की देखभाल व स्किन को भी फायदा पहुंचाता है। कच्चा लहसुन भी इसमें मददगार है।

प्याज क्वेरसेटिन होता है। यह एक तरह का फ्लेवोनॉयड्स होता है, जो आपके रक्त वाहिकाओं को पतला करने में मदद करता है। इसके सेवन के बाद ब्लड प्रेशर को तुरंत कम किया जा सकता है। भारत में इसे ज्यादातर सलाद और सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अपने आहार में आंवला को शामिल कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। आंवले का इस्तेमाल सुबह खाली पेट किया जाना चाहिए. आप आंवले के जूस को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आप अपने आहार में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करेंगे तो यह आपको ब्लड प्रेशर को निंयत्रित रखने में मदद कर सकता है। असल में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए विटामिन सी की दवाईयों का भी सेवन किया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने के लिए आप अपने आहार में चुकंदर को शामिल करें। आप चुकंदर को सलाद में शामिल कर सकते हैं, इसका जूस बना सकते हैं या इसकी स्टफ्ड रोटी तैयार कर सकते हैं। चकुंदर में नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड प्रेशर को चुटकियों में कंट्रोल कर सकता है।

यह भी पढ़ें- इंटरनेट से दुनियाभर में बढ़ रहे टीनएज बच्चों के सुसाइड के मामले,रखे इन बातों का ध्यान


संबंधित समाचार