होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राज्य के कई जिलों में भारी भारिश का अलर्ट जारी, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

राज्य के कई जिलों में भारी भारिश का अलर्ट जारी, दून समेत तीन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

 

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में  भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 अगस्त को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि 27 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। 

आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित 

मौसम के पूर्वानुमान के चलते जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली जनपद में 1 से 12, एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में अवकाश घोषित कर दिया है। वहीं साथ ही केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार

जबकि मैदानी इलाकों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


संबंधित समाचार