होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health tips : थायरॉइड के मरीजों को रोजाना खाने चाहिए ये 4 फल

Health tips : थायरॉइड के मरीजों को रोजाना खाने चाहिए ये 4 फल

 

इन दिनों अधिकतर लोगों में थायरॉइड की समस्या देखने को मिल रही है। यह एक हॉर्नोनल जनित बीमारी है, जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह बीमारी शरीर में आयोडीन की कमी से हो सकती है, इसके साथ ही जिंक, फॉस्फोरस और विटामिन्स की कमी भी इसकी वजह बन सकती है। यहां कुछ ऐसे फ्रूट्स के बारे में बताया जा रहा है, जिनका नियमित रूप से सेवन कर आप इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं।

सेब

सेब आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही इससे ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज किया जा सकता है। सेब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कम करता है और डायबिटीज, मोटापा और दिल से संबंधित बीमारियों से बचाता है।

संतरा

संतरे में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं, इसे खाने से आपकी थायरॉयड ग्रंथि पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है और बल्ड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़ें - SKIN CARE TIPS: पिंपल्स की बढ़ती समस्या से निजात पानें के लिए जानें बिना पैसे खर्च किए बेहतरीन इलाज

अनानास

अनानास में विटामिन सी और मैंगनीज की उच्च मात्रा होती है, ये दोनों पोषक तत्व आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इस खट्टे फल में विटामिन बी भी होता है, जो थायरॉइड के लक्षणों में से एक थकान को दूर करने में मदद कर सकता है। अनानास का सेवन करना कैंसर, ट्यूमर और कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए भी अच्छा माना जाता है।

जामुन

जामुन में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो थायरॉइड पेशेंट्स के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से जामुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- स्पेसएक्स ने रचा इतिहास: 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा, 3 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे


संबंधित समाचार