होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

स्पेसएक्स ने रचा इतिहास: 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा, 3 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे

स्पेसएक्स ने रचा इतिहास: 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा, 3 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे

 

बिजनेसमैन एलन मस्क की अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने बीती रात चार आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स ने इंस्पिरेशन 4  मिशन को दुनिया के पहले ऑल-सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष में लॉन्च कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

कंपनी ने भारतीय समयानुसार सुबह तड़के 5:32 बजे पहली बार 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा है। यह सभी 3 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये चारों आम यात्री पृथ्वी की सतह से 575 किमी की ऊंचाई पर यात्रा कर रहे हैं। इस मिशन की खास बात है कि इसमें एक भी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। इस मिशन को इंस्पिरेशन 4 नाम दिया गया है। वर्ष 2009 के बाद पहली बार इंसान इतनी ऊंचाई पर होगा।

जानकारी के अनुसार, नासा के फ्लोरिडा में मौजूद कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से रॉकेट को लॉन्च किया किया है। इस मिशन के बाद केवल सरकार द्वारा प्रायोजित अंतरिक्ष यात्रियों के बजाए आम लोगों के लिए मानव अंतरिक्ष यान के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।

2009 के बाद पहली बार है कि इंसान इतनी ऊंचाई

जानकारी के लिए आपको बता दें वर्ष 2009 के बाद पहली बार है कि इंसान इतनी ऊंचाई पर है। स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल लिफ्टऑफ के 12 मिनट बाद फाल्कन 9 रॉकेट के दूसरे चरण से अलग हो गया, जिसके बाद एयरोस्पेस कंपनी ने बताया कि नागरिक दल को सफलतापूर्वक कक्षा में लॉन्च किया गया था। इस मिशन को 38 साल के अरबपति और परोपकारी जारेड इसाकमैन ने फंड किया है, वह शिफ्ट 4 पेमेंट्स इंक के सीईओ हैं। वह स्पेसफ्लाइट के मिशन कमांडर भी हैं, जिन्होंने प्रतियोगिता के जरिए बाकी क्रू को खुद चुना है।

यह भी पढ़ें- Vishwakarma Puja 2021: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी विश्वकर्मा पूजा, जानें इनसे जुड़ी ये खास बातें


संबंधित समाचार