होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health Tips: हरा धनिया है सेहत के लिए बहुत गुणकारी, जानें कैसे करना चाहिए सेवन

Health Tips: हरा धनिया है सेहत के लिए बहुत गुणकारी, जानें कैसे करना चाहिए सेवन

 

Hara Dhaniya Health Benefits: हरा धनिया सब्जी का स्वाद तो बढ़ाने के साथ आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। आप हरा धनिया का सेवन चटनी, सूप और जूस में मिलाकर कर सकते हैं। आज हम आपको हरा धनिया के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या होता है हरा धनिया में 
हरा धनिया कैल्शियम, विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कोर्बोहाइड्रेट और पोटैशियम से भरपूर होता है, ये सभी पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

हरा धनिया के फायदे 
1- डायबिटीज के मरीज
हरा धनिया का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है, जो लोग नियमित रूप से हरा धनिया का सेवन करते हैं, उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

2- दिल के मरीज 
हरा धनिया खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है, इसलिए यह दिल के मरीजों के लिए अच्छा होता है। 

3-एनिमिया
जो लोग नियमित रूप से हरे धनिया का सेवन करते हैं, उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती है। यह आपके शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। 

4- पेट की समस्या 
जिन लोगों को गैस, अपच और कब्ज की परेशानी होती है, वो लोग नियमित रूप से धनिया खा सकते हैं। जिससे उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है। 

5- स्किन प्रॉब्लम 
धनिया आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है, यह आपके चेहरे को नेचुरली खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपने चेहरे पर धनिया और ताजा एलोवेरा का पैक फेस पर लगा सकते हैं। इससे झर्रियां खत्म करने में मदद मिलेगी।

कैसे करें सेवन 
1-आप धनिया का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं, इससे आपकी पेट से जुड़ी परेशानी खत्म होती है। 
2-पेट दर्द में धनिया का चूर्ण काफी फायदेमंद होता है। 
3-आप धनिया का सूप बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
4- धनिया की चटनी का सेवन करने से आपका पेट साफ रहता है। 
 

यह भी पढ़ें- हफ्ते में दो से तीन बार करें इस तेल की मालिश, सर्दियों में डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा


संबंधित समाचार