होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Health:क्या आप दांत में कीड़ा लगने की समस्या से हैं परेशान? ये 3 घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगी राहत

Health:क्या आप दांत में कीड़ा लगने की समस्या से हैं परेशान? ये 3 घरेलू नुस्खे अपनाने से मिलेगी राहत

 

दांतों से जुड़ी वैसे तो कई समस्याएं है, लेकिन कीड़ा लगना एक कॉमन समस्या है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर एक बार दांत में कीड़ा लग जाए तो दवाओं और ट्रीटमेंट का सहारा लेना पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू नुस्खों  के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको राहत मिल सकती है।

1-लौंग तेल लगाएं:  अगर आपके दांत में कीड़ा लग गया है तो लौंग का तेल आपको इसे हटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको प्रभावित क्षेत्र पर लौंग का तेल लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ना पडेगा। वहीं अगर आपके पास लौंग का तेल नहीं है तो आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

2-फिटकरी:  दांत से संबंधित रोगों के लिए फिटकरी अहम भूमिका निभाती है। आप फिटकरी को बारिक पीसकर और उसमें नमक मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। फिर ब्रश या उंगली की सहायता से अपने दांतों में लगा सकते हैं। इससे कीड़े को हटाने में आपको काफी राहत मिलेगा। आप चाहे तो फिटकरी के पानी के कुल्ले भी कर सकते हैं।

3-सरसों का तेल: लगाएं सरसों का तेल दांत दर्द और ओरल हेल्थ  के लिए अच्छा माना जाता है। सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से दांत के दर्द और कीड़े से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Health Tips : एसिडिटी की समस्या से हैं परेशान तो रोजाना करें इन 3 चीजों का सेवन


संबंधित समाचार