HPSC New Chairman: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे।
मौजूदा समय में वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित होगा।
कौन हैं सतीश सैनी?
एचसीएस सतीश कुमार सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे हैं। वह बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे थे। इस पद पर वह जनवरी, 2020 से फरवरी 2022 तक रहे। इसके बाद वह एचजीएससी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे।