होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा की बेटी ने लहराया परचम, सीएसआईआर परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर, जानिए कैसे पाया मुकाम

हरियाणा की बेटी ने लहराया परचम, सीएसआईआर परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर, जानिए कैसे पाया मुकाम

 

Haryana News: झज्जर जिले के माजरा गांव की करीना कादयान ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली करीना ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और सतत अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। यह न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत  है।

करीना के पिता सोमवीर सिंह एक किसान 

करीना के पिता सोमवीर सिंह एक किसान हैं, जबकि उनकी माता पिंकी देवी गृहिणी हैं। परिवार खेतीबाड़ी और पशुपालन के जरिए गुजर-बसर करता है। चार बहनों में सबसे बड़ी करीना शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। उनके परिवार ने बचपन से ही उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। करीना कहती हैं मुझे शिक्षा के संस्कार जन्म से ही मिले। मेरे परिवार ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। करीना ने अपनी स्कूली शिक्षा माजरा के सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की, जहां उन्होंने मैट्रिक और बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने महारानी किशोरी बाई जाट कॉलेज, रोहतक से बीएससी और चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी, सिरसा से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी में  की डिग्री हासिल की। करीना की प्रोफेसर दूहन ने उन्हें जेआरएफ परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद करीना ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया। 

भगवान ने हमें बेटी के रूप में सरस्वती देवी का उपहार दिया

करीना की माता पिंकी देवी ने गर्व के साथ कहा भगवान ने हमें बेटी के रूप में सरस्वती देवी का उपहार दिया है। मेरी बेटी ने वह कर दिखाया, जो बेटे नहीं कर सकते। पिता सोमवीर सिंह ने कहा बेटी परिवार का सबसे बड़ा धन है। करीना ने देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर हमारा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। वह न केवल हमारी, बल्कि पूरे देश और समाज की बेटी है। करीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षकों और सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा को दिया। उनके पिता ने भी स्कूल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज और विशेष रूप से इस स्कूल ने करीना को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


संबंधित समाचार