होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने बनाया नया मोर्चा, रखा ये नाम

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने बनाया नया मोर्चा, रखा ये नाम

 

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने आज अपने नए मोर्चा का ऐलान किया। तंवर ने नए मोर्चे का  नाम 'अपना भारत मोर्चा' रखा है। उन्होंने डिजिटल माध्यम से मोर्चे के गठन का ऐलान किया। इस दौरान उनकी पत्नी अवंतिका तंवर चंडीगढ़ में मौजूद रहीं।

वहीं, अलग-अलग हिस्सों में अशोक तंवर के समर्थक भी आनलाइन माध्यम से जुटे। इस दौरान मोर्चे के नए ध्वज का भी लोकार्पण हुआ। इस मौके पर अशोक तंवर ने कहा मोर्चे के ऐलान के साथ ही अब देश भर में बैठकों का दौर चलेगा और मोर्चे से लोगों को जोड़ने के लिए देश भर में अभियान चलेगा।

यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल ने अधिकारियों को शिक्षा का सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश


संबंधित समाचार