होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Hardik Pandya ने Mahika Sharma से की गुपचुप शादी? सिंदूर वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

Hardik Pandya ने Mahika Sharma से की गुपचुप शादी? सिंदूर वाली फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

 

Hardik Pandya and Mahieka Sharma: मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा का नाम इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों के डेटिंग की चर्चाओं के बीच एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने शादी की अफवाहों को और हवा दे दी है।

क्या माहिका और हार्दिक ने कर ली शादी?

वायरल तस्वीर में माहिका शर्मा मांग में सिंदूर और माथे पर लाल बिंदी लगाए नजर आ रही हैं। वहीं हार्दिक पांड्या के माथे पर भी टीका दिखाई दे रहा है। फोटो में दोनों माहिका की मां के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इसी तस्वीर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ने किसी निजी समारोह में गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, अब तक न तो हार्दिक पांड्या और न ही माहिका शर्मा ने इन खबरों की पुष्टि की है और न ही किसी तरह का आधिकारिक बयान जारी किया है।

हार्दिक की निजी जिंदगी रही चर्चा में

हार्दिक पांड्या की पहली शादी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों का एक बेटा अगस्त्य भी है। हालांकि, साल 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। इसके बाद हार्दिक का नाम सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ भी जोड़ा गया, लेकिन बाद में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। अब हार्दिक का नाम फिटनेस मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। माहिका कई क्रिकेट मैचों के दौरान स्टेडियम में हार्दिक को चीयर करती भी नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन

तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं, जबकि कई यूजर्स इसे केवल अफवाह मान रहे हैं। फिलहाल, आधिकारिक पुष्टि के बिना इन दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती।

कौन हैं माहिका शर्मा?

24 वर्षीय माहिका शर्मा एक मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने भारतीय फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कॉलेज में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपना करियर शुरू किया। माहिका पढ़ाई में भी काफी मेधावी रही हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे 10 CGPA हासिल किए थे।

मॉडलिंग की दुनिया में माहिका ने कई बड़े फैशन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। इनमें मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे, तरुण तहिलियानी और अमित अग्रवाल जैसे नाम शामिल हैं। साल 2024 में उन्हें 'इंडियन फैशन अवॉर्ड्स' में 'मॉडल ऑफ द ईयर' सम्मान से नवाजा गया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो, शॉर्ट फिल्मों और फोटो प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

नोट: फिलहाल हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल तस्वीर के आधार पर सोशल मीडिया पर केवल अटकलें लगाई जा रही हैं।


संबंधित समाचार