होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कभी गुस्से में दिखे, कभी भावुक हुए, फिर...इन 3 वजहों से सुर्खियों में रहे सलमान खान

कभी गुस्से में दिखे, कभी भावुक हुए, फिर...इन 3 वजहों से सुर्खियों में रहे सलमान खान

 

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार फिल्मों से ज्यादा दूसरी वजहों से ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। दरअसल, एक्टर कभी चिल्लाते हुए, कभी रोते हुए और फिर अकेलेपन को लेकर चर्चा में नजर आए। आइए जानते हैं कि आखिर पिछले कुछ दिनों में सलमान खान किन हालातों से गुजरे, जिनकी वजह से कभी उनका गुस्सा छलका, कभी वे भावुक हुए और कभी उनकी पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी।

सलमान खान क्लोज फ्रेंड की मौत पर रोए

बीते दिन सलमान खान अपनी क्लोज फैमिली फ्रेंड कुमुद राणे के निधन से टूट गए। एक्टर की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें सुपरस्टार अपनी फैमिली फ्रेंड के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद भावुक नजर आए। उनकी इस वीडियो ने फैंस को भी गमगीन कर दिया। कई फैंस ने लिखा कि वे सलमान खान को रोते हुए नहीं देख सकते।

सलमान खान का पैप्स पर भड़कने का वीडियो हुआ था वायरल

इससे पहले सलमान खान की पैपराजी पर गुस्सा करने वाली वीडियो वायरल हुई थी। दरअसल, एक्टर हिंदुजा अस्पताल में अपने किसी करीबी से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही वह अस्पताल से बाहर निकले, कुछ फोटोग्राफरों ने उनका ध्यान खींचने के लिए "भाई-भाई" चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देखकर सलमान खान नाराज हो गए और उन्होंने पैप्स को खरी-खोटी सुना दी।

उन्होंने यह तक पूछा कि अगर उनके परिवार का कोई सदस्य अस्पताल में भर्ती होता, तो वे कैसा रिएक्शन देते। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बाद में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भी पैप्स को चेतावनी दी थी कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सम्मान किया है, लेकिन किसी के मुश्किल पलों को मनोरंजन का विषय नहीं बनाना चाहिए।

सलमान खान ने अकेलेपन को लेकर की थी पोस्ट

इससे पहले सलमान Khan की अकेलेपन को लेकर की गई पोस्ट भी चर्चा में आ गई थी। एक्टर ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेले रहना और तन्हा महसूस करना। अकेले रहना आपकी पसंद है और तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके आगे आपको खुद तय करना होगा कि आपको क्या करना है।”

अकेलेपन की पोस्ट पर दी थी सफाई

सलमान खान की इस पोस्ट ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी और कई लोगों को लगने लगा था कि इस उम्र में उन्हें अकेलापन सता रहा है। हालांकि, बाद में एक्टर ने दोबारा पोस्ट कर सफाई दी थी कि वह अकेले नहीं हैं। उन्होंने लिखा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था। जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? और जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं सबसे बड़ा शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने आगे बताया कि यह पोस्ट इतनी बड़ी खबर बन गई कि उनकी मां सलमा खान भी परेशान हो गई थीं। सलमान ने लिखा, “कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा ‘मी टाइम’ चाहिए, बस। इस बार कोई फोटो नहीं आई, तो ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल करो यार।”

सलमान खान वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म Matrubhoomi में नजर आएंगे। इस फिल्म का शुरुआती टाइटल Battle of Galwan था, लेकिन बाद में इसमें कई बदलाव किए गए, जिनमें नया टाइटल और एडिटेड कहानी शामिल है। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


संबंधित समाचार