Neha Sharma: नेहा शर्मा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है लेकिन एक्ट्रेस को खास सक्सेस नहीं मिल पाई है। पिछले काफी टाइम से तो वे बड़े पर्दे से तो दूर हैं लेकिन ओटीटी पर वे एक्टिव हैं। इन सबके बीच रूमर्स फैले हुए हैं कि नेहा ने एक्टिंग छोड़कर फ़ूड ब्लॉगिंग शुरू कर दी है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शिकागो की छुट्टियों की एक और झलक शेयर करते हुए उन अटकलों पर रिएक्ट किया है।
एक्टिंग छोड़ फूड ब्लॉगर बन गई हैं नेहा शर्मा?
सोशल मीडिया पर मज़ेदार पोस्ट के लिए मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी छुट्टियों का एक वीडियो हल्के-फुल्के कैप्शन के साथ शेयर किया। नेहा ने लिखा, "उन सभी लोगों के लिए जिन्हें लगता है कि मैंने एक्टिंग छोड़कर फ़ूड ब्लॉगर बनने का फ़ैसला कर लिया है... तो लीजिए, एक और झलक! बोन एपेतीत!" वीडियो में 'क्रूक' फ़िल्म की एक्ट्रेस शिकागो की सड़कों पर घूमती, शहर की ख़ूबसूरती और शहरी माहौल का मज़ा लेती हुई दिख रही हैं। उन्होंने अपने खाने-पीने के एक्सपीरियंस की भी झलक दिखाई और वेकेशन के दौरान खाए गए कुछ डिजेशन को भी दिखाया।
नेहा शर्मा फिल्मी करियर
नेहा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में पुरी जगन्नाथ की डायरेक्ट की हुई तेलुगु एक्शन ड्रामा फ़िल्म "चिरुथा" से की थी। इसी फिल्म से राम चरण ने भी डेब्यू किया था। नेहा के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना 2,’ ‘सोलो’ और ‘तानाजी’ जैसी फ़िल्मों में काम किया है. उन्होंने OTT स्पेस में भी अपनी जगह बना ली है। उन्होंने 2020 में ‘इलीगल’ सीरीज़ के साथ डिजिटल दुनिया में डेब्यू किया था। इन सालों में, उन्होंने "कृति" और "विकल्प" जैसी शॉर्ट फ़िल्मों में मुख्य किरदार निभाकर अपने काम का दायरा और बढ़ाया है।
हाल ही में, नेहा स्ट्रीमिंग सीरीज़ ‘36 डेज’ में नज़र आईं, जिसमें उन्होंने एक मिस्ट्री से भरे किरदार को निभाया था। इस सीरीज़ में पूरब कोहली, श्रुति सेठ, चंदन रॉय सान्याल, अमृता खानविलकर, शारिब हाशमी, सुशांत दिवगीकर, शेरनाज़ पटेल, फैसल रशीद, चाहत विग और केनेथ देसाई जैसे कई कलाकार शामिल थे। यह सीरीज़ अभी सोनी लिव पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है।