होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की मुरीद हुईं कंगना रनौत, दिया बड़ा कॉम्प्लिमेंट

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा की मुरीद हुईं कंगना रनौत, दिया बड़ा कॉम्प्लिमेंट

 

Actress Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के भारतीय T20 टीम में चुने जाने पर खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुंबई में अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रमोशन के दौरान एक मीडिया इवेंट में कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वैभव देश के लिए बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। 

कंगना रनौत ने कहा, “हम उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं। हम चाहते हैं कि वह हमारे देश के लिए सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बेहतर प्रदर्शन करें।” उन्होंने कहा कि वह युवा खिलाड़ी पर कोई अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहतीं, हालांकि उन्हें उनसे बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद जरूर है। कंगना ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप जीतेंगे या कुछ वाकई शानदार हासिल करेंगे।”

वैभव सूर्यवंशी की हर तरफ हो रही चर्चा

भारतीय T20 टीम में चुने जाने के बाद से वैभव सूर्यवंशी चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों और राजनीतिक हस्तियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की बातें भी वायरल हो रही हैं और फैंस युवा क्रिकेटर के प्रति उनके उत्साह और भरोसे की सराहना कर रहे हैं। 

भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा

वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले एक युवा स्टार हैं, जिन्होंने अपने असाधारण खेल से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।  वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जाता है और अब सबकी निगाहें उनके इंटरनेशनल करियर की शुरुआत पर टिकी हैं। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे। 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा एशियन गेम्स सलेक्शन

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के अलावा वैभव सूर्यवंशी को एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया में चुना गया है। 26 जून और 28 जून को टीम इंडिया आयरलैंड के साथ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, इनमें वैभव को अपना सबसे पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने का मौका मिल सकता है। उसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर चली जाएगी। 


संबंधित समाचार