होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Google ने बनाया स्पेशल Doodle, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

Google ने बनाया स्पेशल Doodle, जानें क्या है इसके पीछे की कहानी

 

आज Google ने एक इंसान को सम्मानित करने के लिए उसके लिए एक स्पेशल डूडल तैयार किया है। ये डूडल बेहद स्पेशल है क्योंकि ये उस इंसान को सम्मानित करता है जिसने धरती से बाहर तारों को पहला रेडियो मेसेज भेजा था।

 

 

3 मिनट के इस रेडियो मेसेज का नाम अरसीबो मेसेज (Arecibo message) है जिसमें 1,679 बाइनरी डिजिट्स (दो प्राइम नंबरों को मल्टीपल) था, जिन्हें एक ग्रिड यानी 23 कॉलम और 73 पंक्तियों में व्यवस्थित किया जा सकता था। नंबरों की इस सीरीज का लक्ष्य सितारों का वह समूह था, जोकि पृथ्वी से M-13, 25,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित था। बता दें यह ब्रॉडकास्ट काफी शक्तिशाली था क्योंकि इसने अपने 305 मीटर के एंटीना से जुड़े अरसीबो के मेगावाट ट्रांसमीटर का उपयोग किया था।

 

 

गूगल के मुताबिक, भेजा गया अरसीबो मेसेज अपने तय लक्ष्य तक पहुंचने में करीब 25 हजार साल का समय लेगा, इसलिए मानवजाति को लंबे वक्त तक इसका इंतज़ार करना होगा। हालांकि यह इंतज़ार कितना लंबा होगा, इस बारे में कोई नहीं जानता। अभी तक यह अरसीबो मेसेज सिर्फ 259 ट्रिलियन माइल (259 trillion miles) तक ही पहुंच पाया है।

 


संबंधित समाचार