होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Good Bye 2021: साल की 8 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने इतिहास में बनाई अपनी जगह

Good Bye 2021: साल की 8 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने इतिहास में बनाई अपनी जगह

 

साल 2021 को अलविदा कहने में अब बस कुछ ही समय रह गए हैं। इस साल भारत ने कई उतार-चढ़ाव देखें हैं। यह साल करोना महामारी की दूसरी लहर के कारण न सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए तकलीफदेह रहा, इस दौरान लाखों लोग असमय ही काल के गाल में समा गए। इतना ही नहीं, भारत ने इस साल अपने पहले CDS जनरल बिपिन रावत को भी एक हेलीकॉप्टर क्रैश में खो दिया। इसके अलावा यह साल  किसान आंदोलन जैसे कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों का भी गवाह रहा।  

1. गणतंत्र दिवस पर लाल किले पर किसानों की हिंसा


इस वर्ष के पहले महीने में गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों (Farmers) ने अपनी मांग को लेकर एक ट्रैक्टर मार्च (Tractor March) निकाला था। लेकिन ये देखते ही देखते हिंसक हो गया। उग्र प्रदर्शनकारियों की एक भीड़ पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड्स को तोड़ते हुए लाल किले (Red Fort) की प्राचीर तक पहुंच गए और वहां से तिरंगा निकाल कर एक धार्मिक ध्वज फहरा दिया। इस घटना के लिए अधिकतर किसान संगठनों ने पुलिस को ही जिम्मेदार ठहराया। इस घटना ने तब दो महीने से शांतिपूर्वक तरीके से चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर सवाल खड़े कर दिए थे।


2. कोरोना महामारी: भारत में ऑक्सीजन संकट


ये दौर भारत के लिए बीते कई दशकों के सबसे मुश्किल दौर में से एक रहा। जब कोरोना के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) ने देश में जमकर कोहराम मचाया। इस दौरान देश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल तो खुली ही, लेकिन लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर (Oxygen Cylinder) और रेमडेसिवीर के लिए भी काफी भटकना पड़ा।  हालांकि, केंद्र ने यह दावा किया है कि दूसरी COVID-19 लहर के दौरान किसी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है।

3. 70 साल बाद टाटा को मिला एयर इंडिया का स्वामित्व


पूरे 70 साल बाद टाटा संस ने 2021 में एयर इंडिया की बोली जीती, जिस एयरलाइन की स्थापना उसने खुद लगभग 90 साल पहले की थी। इस साल सरकार ने एयर इंडिया के लिए टाटा की तरफ से 18,000 करोड़ रुपये की बोली स्वीकार कर करते हुए उसे 100 प्रतिशत अधिग्रहण दे दिया। बता दें कि एयर इंडिया की स्थापना 1932 में टाटा एयरलाइंस के नाम से परिवार के वंशज और विमानन उत्साही जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा ने की थी।

4. उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी कांड


इस साल तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Kand) में प्रदर्शनकारी किसानों पर एक थार गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसमें चार किसानों समेक करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी। इस कांड में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को आरोपी ठहराया गया है।

5. हेलीकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन


भारत के पहले सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का 8 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना (Helicopter Crash) में निधन हो गया। तमिलनाडु में क्रैश हुए Mi-17V5 Helicopter में सीडीएस रावत और उनकी पत्नी समेत कुल 14 लोग सवार थे। इस विमान हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी नहीं बचा सका। इस हादसे की जांच फिलहाल जारी है।

6- टोक्यो में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक


इस साल टोक्यो में हुए ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना अब तक का सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने इतिहास रचते हुए भारत की झोली में जैवलिन थ्रो (javelin throw) में गोल्ड मेडल,  2 रजत और 4 कांस्य पदक डाले। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) ने 41 साल बाद हॉकी में मेडल जीता।

7- कृषि कानूनों की वापसी


2021 के आखिरी दिनों में देश की सबसे प्रमुख घटनाओं में से एक किसान आंदोलन और कृषि कानूनों की वापसी थी। बीते 378 दिन से किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाला हुआ था। आंदोलन की वापसी के बाद 11 दिसंबर को किसानों ने वापस अपने घर लौटना शुरू किया। इस दिन को किसानों ने किसान विजय दिवस (Kisan Vijay Diwas) के रूप में मनाया।  

8- हरनाज सिंधू के सर सजा मिस यूनिवर्स का ताज


हरनाज सिंधू (Harnaaz Sandhu)की शक्ल में भारत को करीब दो दशक बाद मिस यूनिवर्स (Miss Universe 2021) का खिताब मिला। ये प्रतियोगिता इजराइल में आयोजित की गई थी। इसकी प्रीलिमिनरी स्टेज में 79 से अधिक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। जिनमें से 21 वर्षीय हरनाज ने पैराग्वे की नाडिया फेरीरा और दक्षिण अफ्रीका की लालेला मस्वाने को पीछे छोड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया। इससे पहले सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने 1994 में और लारा दत्ता (Lara Datta) ने 2000 में भारत के लिए इस खिताब को जीता था।

यह भी पढ़ें- कालीचरण महाराज मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, महात्मा गांधी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी


संबंधित समाचार