PM Modi Trump meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जून में मुलाकात हो सकती है। जी7 में भाग लेने के लिए पीएम मोदी और राष्ट्रपित ट्रंप फ्रांस जाएंगे। सभी पक्ष इस बैठक के लिए तैयारियां कर रहे हैं। पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री भारत का दौरा करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मई में दिल्ली आएंगे।
रुबियो के दौरे में मोदी और ट्रंप की मीटिंग को अंतिम रूपरेखा दी जाएगी। आखिरी बार दोनों नेताओं की मुलाकात फरवरी, 2025 में हुई थी, हालांकि टेलीफोन पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होती रही है. G-7 सम्मेलन फ्रांस के Évian में होना है. ये बैठक 15-17 जून को होगी।
फिर से और करीब आएंगे भारत-अमेरिका
फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को भाग लेने का न्योता दिया है। ट्रंप के G 7 में भाग लेने को लेकर हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन तैयारियां चल रही हैं। भारत को लेकर ट्रंप के तरफ से नकारात्मक टिप्पणी की वजह से संबंधों में तनाव की स्थिति भी है। ऐसे में अमेरिका कई तरह के कम्युनिकेशन गैप को दूर करना चाहता है। भारत के साथ संबंध सुधारने का ट्रंप भारी दबाव है। ट्रंप के पाकिस्तान प्रेम की वजह से हालात बिगड़े हुए नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी को बताया था सच्चा दोस्त
US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया और कहा कि उन्होंने भारतीय नेता के साथ बहुत अच्छी बातचीत की है। ये बातचीत पश्चिम एशिया और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को लेकर चल रही कूटनीतिक गतिविधियों के बीच हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि मेरी उनके साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, और वह भारत से मेरे दोस्त हैं और वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।
यह बयान PM मोदी के उस बयान के कुछ ही दिनों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया था। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात का जायजा लिया और समुद्री सुरक्षा सहित कई अहम रणनीतिक चिंताओं पर चर्चा की।