होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पहले चरण की वोटिंग के बाद Amit Shah का बड़ा दावा, बताया कितनी सीटें जीतेंगे?

पहले चरण की वोटिंग के बाद Amit Shah का बड़ा दावा, बताया कितनी सीटें जीतेंगे?

 

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को हुई। मतदान के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने दावा कि बीजेपी 152 में से 110 सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता दीदी जा रही हैं और बीजेपी की सरकार आ रही है। बता दें कि पहले चरण में 152 सीटों पर वोट डाले गए थे। दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। 

अमित शाह ने कहा, कल बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए बंगाल में परिवर्तन के लिए वोट डाला है। यह वोट प्रतिशत उत्साह बढ़ाने वाला है। बंगाल में बहुत लम्बे अरसे के बाद ऐसा हुआ है कि एक भी मृत्यु नहीं हुई है। इसके लिए बंगाल पुलिस और इलेक्शन कमीशन को धन्यवाद देता हूं। 

‘बंगाल की जनता ने विकास को चुना’

अमित शाह ने कहा, पहले चरण में ही बंगाल की जनता ने विकास को चुना है। मतदाताओं ने स्पष्ट कर दिया है। कल हमने सभी के साथ एसेसमेंट किया है। हम बंगाल की 152 में 110 से अधिक सीटों को जीतने जा रहे हैं। इस दौरान शाह ने आगे यह भी कहा कि दूसरे चरण के साथ हम प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतने वाले हैं। कल केवल तीस से कम लोग घायल हुए हैं, यह बताता है कि चुनाव शांतिपूर्ण रहा है। कल जो चुनाव हुआ है, उसमें जो वोट पड़ा है वह परिवर्तन का चुनाव है। 

अमित शाह ने कहा कि लोग कहते थे कि जनसमर्थन तो है लेकिन पोलिंग तक पहुंचेंगे क्या… कल वह भी दिखा। मैं दीदी को बताना चाहूंगा कि बंगाल का अगला सीएम बंगाल में ही जन्म लेने वाला होगा। आपका भतीजा नहीं होगा। बंगाल की महिलाओं को हम सुरक्षा प्रदान करेंगे। 

‘भतीजा टैक्स नहीं लिया जाएगा’

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद कोई भतीजा टैक्स नहीं लिया जाएगा। इसे हम खत्म करेंगे। किसानों की खुशहाली के लिए बड़े रिजर्व सेंटर बनाएंगे। अमित शाह ने कहा कि 10 हजार करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार बंगाल में हुआ है, जिन्होंने ऐसा किया है उसके खिलाफ श्वेत पत्र जारी किया जाएगा साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच कराएंगे। 

अमित शाह ने कहा कि हमने परिवर्तन की अपील की है। इसके लिए घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाना, रंगदारी सिलिकेट राज खत्म करना, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना… कानून का राज लाना और कैडर के राज से बंगाल को मुक्त करना है। हम असम की तर्ज पर बंगाल में भी जमीन के अवैध कब्जे से मुक्त कराएंगे। 


संबंधित समाचार