होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, PM मोदी बोले- 'विपक्ष को भुगतना होगा…' 

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, PM मोदी बोले- 'विपक्ष को भुगतना होगा…' 

 

PM Modi on Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) पास नहीं होने से सत्ता पक्ष में काफी आक्रोश है। इस बीच शनिवार (18 अप्रैल) को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन ना करके विपक्ष ने बहुत बड़ा गलती की है और अब उसको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। 

पीएम मोदी ने क्या कहा? 

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे को सरकार जन-जन तक और गांव गांव तक ले जाएगी और विपक्ष की मंशा को जगजाहिर करेगी। उन्होंने कहा कि अपनी गलती को छिपाने के लिए विपक्ष अब बहाने और तर्क ढूंढ रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सरकार को नहीं देश की महिलाओं को हराया है। 

लोकसभा में पास नहीं हुआ महिला आरक्षण बिल 

दरअसल शुक्रवार (17 अप्रैल) को सरकार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं करा पाई।  इसमें संसद की 543 सीटें बढ़ाकर 850 करने का प्रावधान था। लोकसभा में बिल पर 21 घंटे की चर्चा के बाद वोटिंग हुई। मौजूद 528 सांसदों ने वोट डाले. पक्ष में 298, विपक्ष में 230 वोट पड़े। बिल पास कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी। 528 का दो तिहाई 352 होता है। इस तरह बिल 54 वोट से गिर गया। 


संबंधित समाचार