होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

फ्रांस का अपराधी दूसरी बार हुआ जेल से फरार, हेलिकॉप्टर में सवार होकर दिया पुलिस को चकमा

फ्रांस का अपराधी दूसरी बार हुआ जेल से फरार, हेलिकॉप्टर में सवार होकर दिया पुलिस को चकमा

 

फ्रांस का मोस्ट वॉन्टेड अपराधी जेल से हेलिकॉप्टर में सवार होकर फरार हो गया है। बता दें 46 साल के इस अपराधी का नाम रेडोइन फेड है जिसे 2010 में चोरी और एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में 25 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। रेडोइन पेरिस के दक्षिण पूर्व में स्थित रियू जेल में बंद था लेकिन रविवार सुबह वो कुछ हथियारबंद लोगों की मदद से भाग निकला।

 

अपराधी ने जेल कैसे तोड़ी इस बात का पता अभी पुलिस नहीं लगा पाई है। बता दें रेडोइन फेड पहले भी जेल तोड़ चुका है। अफसरों ने बताया कि रेडोइन 5 साल पहले पूर्वी फ्रांस में एक जेल में बंद था। तब उसने जेल में डायनामाइट ब्लास्ट कर 6 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। इसके बाद फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने 6 हफ्ते तक चली खोजबीन के बाद उसे ढूंढ निकाला था।

 

पुलिस अफसरों का कहना है कि उन्होंने उस हेलिकॉप्टर को पेरिस से बरामद कर लिया है, जिसे फेड ने जेल से भागने में इस्तेमाल किया था। हालांकि, पुलिस को फेड के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। फेड के फ्रांस में चोरी को लेकर कई किस्से हैं और टीवी चैनल्स पर उसके कई इंटरव्यू भी प्रसारित हो चुके हैं। फेड ने अपने अपराधों पर दो किताबें भी लिखी हैं।

 


संबंधित समाचार