होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आपको भी रहती है गैस की समस्या, तो तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय

क्या आपको भी रहती है गैस की समस्या, तो तुरंत अपनाएं ये आसान उपाय

 

अक्सर कई लोगों को गैस की समस्या रहती है। ऐसे में लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये दिक्कत इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सहन करना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग दवाइयों का सेवन करते है। हालांकि गैस की समस्या से निजात पाने के लिए आप घर में रखी कई चीजों का प्रयोग कर सकते है। इन चीजों का सेवन करके आप जल्द ही गैस की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसके सेवन से आप गैस की समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते है। तो आइए जाते है...  

बेकिंग सोडा, जीरा और नीबू 

गैस की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा, एक नीबू का रस, भुना जीरा पाउडर और काला नमक डालकर पिएं। 

हरड़ और शहद 

गैस की दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए आप हरड़ का सेवन कर सकते हैं। हरड़ को पीसकर इस पाउडर को शहद में मिलाकर खाने से फायदा होता है। 

अदरक और नमक 

गैस की परेशानी होने पर अदरक का सेवन काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर के उस पर नमक लगाकर भोजन के साथ इसका सेवन करें। 

टमाटर 

कच्चे लाल टमाटर पर काला नमक डालकर भोजन के साथ सेवन करें। इससे गैस की दिक्कत कम होगी। 

हरड़, जीरा, अजवाइन और काला नमक 

गैस की दिक्कत से निजात पाने के लिए काला नमक, अजवाइन, छोटी हरड़ और जीरा बराबर मात्रा में पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर का सेवन दोपहर और  रात को भोजन करने के बाद पानी से करें। 

सोंठ, हींग और काला नमक 

आधा चम्मच सोंठ पाउडर, एक चुटकी हींग और चौथाई चम्मच सेंधा नमक साथ में मिलाएं। इसको एक कप गर्म पानी में मिलाकर पिएं। गैस की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। 

काला नमक, अदरक और नीबू 

अदरक के पतले स्लाइस काट लें, इस पर नीबू और काला नमक लगाकर भोजन के बाद खाने से गैस की दिक्कत से आराम मिलता है। 

अजवाइन और काला नमक 

गैस का दर्द होने की स्थिति में आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए अजवाइन को पीसकर इसमें काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें। फायदा होगा। 

नारियल पानी 

गैस की दिक्कत को दूर करने में नारियल पानी भी काफी मदद करता है। रोज़ाना एक नारियल के पानी का सेवन आपको गैस के साथ अपच से भी निजात दिलाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या अपने फेवरेट पिलो पर सोने के बाद भी महसूस करते है थकावट, तो समझ लीजिए हो चुकी है उसकी उम्र


संबंधित समाचार