होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

 

एवेंजर्स फेम आयरन मैन रॉबर्ट डाउनी जूनियर की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। डूलिटिल में वे जानवरों से बात कर सकने वाले इंसान का किरदार निभाते नजर आएंगे। रॉबर्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

रॉबर्ट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर यह भी शेयर किया है कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर को यानी आज रिलीज किया जाएगा। मार्वल की सुपरहीरो सीरीज के बाद रॉबर्ट का यह एकदम अलग अंदाज होगा। इस फिल्म के बारे में मार्च 2018 में रॉबर्ट ने यह भी बताया था कि फिल्म में उनके साथ जानवरों को अपनी आवाज हॉलीवुड के कई फेमस स्टार दे रहे हैं।

जिनमें खास तौर पर जॉन सीना, टॉम हॉलैंड, सेलेना गोमेज, कुमाइल ननजिआनी, रामी मलेक, एमा थॉम्पसन, क्रेग रॉबिन्सन, राल्फ और ऑक्टेविया स्पेन्सर जैसे एक्टर्स की आवाज सुनाई देगी।


संबंधित समाचार