होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इंटरपोल के पहले चीनी नेता लापता, फ्रांस की पुलिस ने शुरू की जांच

इंटरपोल के पहले चीनी नेता लापता, फ्रांस की पुलिस ने शुरू की जांच

 

पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय पुलिस ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख मेंग हॉन्गवे की लापता होने की खबर आई थी। वह इंटरपोल के पहले चीनी नेता हैं। बता दें कि इंटरपोल से 192 देश की लॉ एन्फॉर्समेंट एजेंसी जुड़ी हुई हैं। अब फ्रांस की पुलिस ने मेंग हॉन्गवेइ की तलाश शुरू कर दी है।

 

सूत्रों के अनुसार चीनी नेता मेंग को आखिरी बार सितंबर के अंत में दक्षिण-पूर्व फ्रांस के लायन में इंटरपोल के मुख्यालय से निकलते हुए देखा गया था। वह तब चीन के लिए रवाना हो रहे थे।

 

इंटरपोल के लिए नवंबर 2016 में नियुक्त होने से पहले मेंग चीन में पब्लिक सिक्यॉरिटी के वाइस मिनिस्टर थे। उन्हें इंटरपोल चीफ का पद 2020 तक के लिए मिला था। उधर, चीन उनकी नियुक्ति को कथित आर्थिक अपराध की जांच में अंतरराष्ट्रीय मदद पाने के अवसर के रूप में देख रहा था।

 

वहीं ऑपरेशन फॉक्स हंट का दावा है कि चीन कुछ देशों में अपने एजेंटों के जरिए बिना स्थानीय प्रशासन की मंजूरी के काम कर रहा है। इसके कारण कई बड़े अधिकारी हिरासत में लिए गए हैं और उनपर गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं।

 


संबंधित समाचार