होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी, 1 की मौत 5 घायल

अमेरिका के वॉशिंगटन में हुई गोलीबारी, 1 की मौत 5 घायल

 

अमेरिका के वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस के पास गुरुवार देर रात सड़क पर गोलीबारी हुई। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी नॉर्थ वेस्ट डीसी में कोलंबिया रोड पर हुई। घटना में एक की मौत हो गई, जबकि पांच जख्मी है। इसमें एक महिला भी घायल हुई है। यह घटना गुरुवार रात 10 बजे के बाद की है।

पुलिस के मुताबिक, अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में 31 अगस्त को हुई गोलीबारी में 5 लोग मारे गए थे, जबकि 21 घायल हुए थे।

पुलिस ने हमलावर का पीछा करते हुए उसे मार गिराया था। वहीं, अगस्त में भी टेक्सास में गोलीबारी हुई थी, जिसमें हमलावर समेत 29 लोगों की मौत हुई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2017 में गोलीबारी में अमेरिका में लगभग 40 हजार मौतें हुई हैं।

 


संबंधित समाचार