होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने कर ली सगाई? ये वीडियो हुआ वायरल

क्या मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने कर ली सगाई? ये वीडियो हुआ वायरल

 

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी की सगाई के बाद अब उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी के सगाई करने की खबरें भी छाई हुई हैं। इसी महीने ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से सगाई की थी और उनसे पहले अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता संग सगाई की।

बहन ईशा की सगाई को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है कि अब अनंत अंबानी की सगाई चर्चा में आ गई है। अनंत की राधि‍का मर्चेंट के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। ब्राइड्स टुडे ने भी इंस्टा पर अनंत और राधि‍का की तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, अगर चर्चाओं पर गौर करें तो अंबानी परिवार में एक और शादी की रौनक देखने को मिलेगी।'

बता दें, 7 मई को ईशा अंबानी की सगाई हुई है। ईशा और आनंद पीरामल के इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं। यही नहीं इस साल आकाश और श्लोका की शादी की भी चर्चाएं हैं।

हैलो मैग्जीन ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधि‍का मर्चेंट को डांस करते देखा जा सकता है। ये वीडियो ईशा अंबानी की सगाई के दौरान डांस परफॉर्मेंस का है। 

 

खबरों की मानें तो अंबानी परिवार के तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की शादी दिसंबर में हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए अंबानी परिवार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही औपचारिक ऐलान हो सकता है. साथ ही अगले महीने सगाई पार्टी भी की जा सकती है।

 


संबंधित समाचार