होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिसार पुलिस की जांच घेरे में, दुष्यंत चौटाला ने अब DSP की भूमिका पर उठाए बड़े सवाल

हिसार पुलिस की जांच घेरे में, दुष्यंत चौटाला ने अब DSP की भूमिका पर उठाए बड़े सवाल

 

Dushyant Chautala: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पिछले दिनों पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं को उठाने और पुलिस पर हथियार लेकर घर में घुसने के आरोप के बाद जांच कमेटी पर सवाल उठाए हैं। दुष्यंत ने कहा कि कार्यकर्ताओं के घर पर जब टीम पहुंची तो जांच कर रहे डीएसपी उस टीम में शामिल थे।

डीएसपी धरपकड़ टीम में शामिल होने का आरोप

उनकी टीम के सदस्यों के पास हथियार थे जो सीसीटीवी में आए हैं। वह अब अपनी टीम को बिना जांच के ही क्लीन चिट दे रहे हैं। साथ ही मामलों की लगातार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। वह ओल्ड कोर्ट काम्पलेक्स स्थित जजपा कार्यालय में 27 अप्रैल को क्रांतिमान पार्क में होने वाली महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि छात्रों के मुद्दों को वह लगातार उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी छात्रों के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं इसलिए यह हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनका तीन किलोमीटर तक काफिला रोका और बाद में पवन नामक पुलिस वाला उनके सामने आकर रूका। उसके बाद लगातार उनकी तरफ से शिकायत दी गई।

अग्रोहा थाना और अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई है लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस की तरफ से अभी तक उन्हें भी शिकायत के बाद बयान देने के लिए नहीं बुलाया गया। उनके स्टाफ के पास अवश्य नोटिस आया था, जब वह बाहर थे। उनकी तरफ से वीडियो कांफ्रेंसिंग से बयान देने का जवाब दिया गया लेकिन पुलिस ने कोई वापस जवाब नहीं दिया है।

दुष्यंत ने पुलिस सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीआईए की टीम बिना वर्दी के रहती है जबकि नियमानुसार उन्हें वर्दी डालनी जरूरी है। इसमें क्राइम ब्रांच के अलावा किसी को छूट नहीं है। चौटाला ने कहा कि सीआईए का काम क्राइम करने वालों को पकड़ने का होता है, लेकिन इन पुलिस वालों की कार्यप्रणाली खुद बयां कर रही है कि वो क्राइम रोकने की बजाय खुद अपराध करने में लिप्त हो रहे हैं।

पुलिस पर घरों में हथियार लेकर घुसने का आरोप

उन्होंने कहा कि जजपा एससी सेल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र धानक ने बताया कि उन्हें रात के अंधेरे में उठाया गया और घर के जिस कमरे में डीवीआर लगी थी, उसमें उनकी नाबालिग बेटी सोई हुई थी, वहां पुलिसकर्मी बिना पुलिस वर्दी के जाकर चारपाई पर चढ़कर वीडियो रिकार्डर उतारकर लेकर आए। इसी तरह रवि आहुजा के घर पर पुलिस द्वारा पिस्टल लोड की गई।

गौरव सैनी ने बताया कि उसके छोटे बच्चे के सामने पुलिस ने पिस्टल लोड करके धमकाया। जितेंद्र श्योराण ने बताया कि उसके घर से पुलिस डीवीआर लेकर गए, जिसे कल चोरी-छिपे वापस सिविल ड्रेस में कोई दे गया। इस संबंध में अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

शिकायतों के बावजूद मामला दर्ज न होने का आरोप

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इन सभी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे है और जब तक ये व्यवस्था परिवर्तन नहीं होगा, तब तक कानूनी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं को 27 अप्रैल को क्रांतिमान पार्क की महापंचायत में शामिल होने और छात्रों को भी पहुंचने का आह्वान किया।


संबंधित समाचार