होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana नगर निकाय चुनाव 2026: BJP ने घोषित किए मेयर प्रत्याशी, देखें सूची

Haryana नगर निकाय चुनाव 2026: BJP ने घोषित किए मेयर प्रत्याशी, देखें सूची

 

Haryana Municipal Body Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हरियाणा ने आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडौली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद तीन प्रमुख नगर निगमों के लिए मेयर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पंचकूला, अम्बाला और सोनीपत के लिए उम्मीदवारों के चयन में अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इन नामों  पर लगी मुहर


यह सूची प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया के हस्ताक्षरों के साथ 'पंचकमल' प्रदेश कार्यालय (पंचकूला) से जारी की गई है। अम्बाला से अक्षिता सैनी को मौका देकर पार्टी ने युवा और महिला प्रतिनिधित्व पर भरोसा जताया है, वहीं सोनीपत और पंचकूला में अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। इन नामों की घोषणा के साथ ही हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार