होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लखनऊ में निकाली गई 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा', CM योगी भी हुए शामिल 

लखनऊ में निकाली गई 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा', CM योगी भी हुए शामिल 

 

Lucknow women protest march: लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर विपक्ष के रवैये के खिलाफ मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' निकाली गई। पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक जाएगी। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। 

इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष की वजह से आज महिलाएं सड़कों पर हैं। इनके लिए तो कहावत ही है कि 'देख सपाई बिटिया घबराई'।  

महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा-कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। यदि महिलाओं को आरक्षण नहीं तो सपा-कांग्रेस को वोट नहीं। सभी  मातृशक्तियां आने वाले चुनाव में विपक्ष को सबक सिखाएंगी। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि विपक्ष ने मिलकर न सिर्फ अधिनियम गिराया, बल्कि सदन में खुशियां भी मनाईं, तालियां भी बजाईं। इसको लेकर सभी के मन में आक्रोश है। इसके लिए विपक्ष को माफ नहीं करेंगे। 
सीएम योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के महिला विरोधी आचरण के खिलाफ आज देशभर में जो आक्रोश है। उसका प्रतीक लखनऊ का यह आक्रोश मार्च बनेगा। इसके बाद सीएम ने पद यात्रा को रवाना किया। 

सपा-कांग्रेस पार्टी का चेहरा अलोकतांत्रिक

जन आक्रोश महिला पद यात्रा के समापन पर सीएम ने कहा कि प्रदेश का एक एक बच्चा आधी आबादी के साथ उनकी मांग के साथ खड़ा है। सपा हो या कांग्रेस पार्टी इनका चेहरा अलोकतांत्रिक है। विपक्ष को आपराधिक छवि दूर करने का मौका दिया गया था, लेकिन इसका इन्होंने गलत इस्तेमाल किया। 


संबंधित समाचार