होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मीका सिंह पाक में परफॉर्म करने के कारण फिर विवादों में, AICWA ने लिया अब ये एक्शन

मीका सिंह पाक में परफॉर्म करने के कारण फिर विवादों में, AICWA ने लिया अब ये एक्शन

 

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने बीते दिनों करांची में परफॉर्म किया था। जिसके बाद उनकी इस परफॉर्मेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। जहां एक तरफ उन्हें देश भर से सोशल मीडिया पर विरोध और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा वहीं, अब इसे लेकर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन ने मीका पर इस परफॉर्मेंस के चलते बैन लगा दिया है। सिने असोसिएशन द्वारा जारी एक बयान में ये भी कहा गया है कि यदि कोई भी इस बैन के खिलाफ जाकर मीका के साथ काम करता है तो उस पर लीगल एक्शन लिया जाएगा।

मीका सिंह ने 8 अगस्त की रात करांची के एक महलनुमा बंगले में परफॉर्म किया था। कहा जा रहा है कि इस पार्टी में आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य शामिल थे। इस जश्न का आयोजन पकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ के करीबी माने जाने वाले अदनान असद ने किया था। जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर मीका सिंह नाइट का आयोजन किया था।

View this post on Instagram

Good morning:) have a great day..

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on


संबंधित समाचार