होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पूरी फैमिली देखना न भूले मूवी Heer Express, एंटरटेनमेंट का है डोज

पूरी फैमिली देखना न भूले मूवी Heer Express, एंटरटेनमेंट का है डोज

 

Heer Express: हिंदी फिल्मों में अपनी एक अलग ही रुहानियत होती है. इन फिल्मों की कहानी सिम्पल होकर भी आपके दिलों में उतर जाती है. हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में आती है, जो फैमिली के लिए होती हैं और इस मारधाड़-धूम धड़ाके से अलग हटकर आपको कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो आपको अच्छी तरह एंटरटेन करता है. अब हिंदी सिनेमा एक नई कहानी लेकर आया है, जिसका नाम है हीर एक्सप्रेस.

हीर एक्सप्रेस सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में लीड रोल में हैं एक्ट्रेस दिविता जुनेजा. दिविता के अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा, संजय मिश्रा और गुलशन ग्रोवर जैसे कमाल के सितारे भी नजर आए हैं. दिविता के ऑपोजिट फिल्म में प्रीत कमानी नजर आए हैं. तो कैसी है हीर एक्सप्रेस आइए जानते हैं.

क्या है फिल्म की कहानी

सबसे पहले बात करते हैं फिल्म की कहानी की. फिल्म की कहानी है हीर नाम की एक सिम्पल सी लड़की की. हीर को उसके दो मामाओं ने बड़ा किया है और वो उन दोनों से बहुत प्यार करती है. वो खाना बहुत अच्छा बनाती है और उसके हाथों में जादू है. उसके हाथों का खाना खाकर आप वापस अपने गांव पहुंच जाएंगे. हीर के इसी टैलेंट को वो दुनिया तक लेकर जाना चाहती है. यही उसकी मां का भी सपना था और हीर उसी सपने को पूरा करना चाहती है. इसी बीच हीर लंदन जाती है और वहां वो प्रीत के किरदार से मिलती है. दोनों में प्यार होता है और फिर कहानी में एंट्री होती है आशुतोष राणा के किरदार की. इसके बाद कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है.

बढ़िया एक्टिंग की गारंटी

बात करें एक्टिंग की तो दिविता ने फिल्म में बढ़िया एक्टिंग की है. उनकी डायलॉग डिलिवरी काफी अच्छी. उन्होंने एक्टिंग सीखी है और वो दिखता भी है. वो पर्दे पर अपने सींस में काफी खूबसूरत लगती हैं. साथ ही अपने रोल में वो काफी सहज हैं. प्रीत के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लगती है. प्रीत ने भी डीसेंट एक्टिंग की है. वहीं बात करें बाकी एक्टर्स की तो आशुतोष राणा एक कमाल के एक्टर हैं और ये दिखता भी है. साथ ही गुलशन ग्रोवर और संजय मिश्रा की भी एक्टिंग शानदार है. वो कमाल के लगते हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो फिल्म एक अच्छी एंटरटेनर है. आप आराम से फैमिली के साथ जाएं और फिल्म का लुत्फ उठाएं. फिल्म को डायरेक्ट किया है उमेश शुक्ला ने.


संबंधित समाचार