होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख, कहा भारत और चीन नहीं विकासशील देश, WTO टैग का ले रहे फायदा

डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख, कहा भारत और चीन नहीं विकासशील देश, WTO टैग का ले रहे फायदा

 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन के विकासशील देश के दर्जे पर कड़े तेवर इख्तियार कर लिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन अब विकासशील देश नहीं रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि वे वर्ल्ड ट्रेड आर्गेनाइजेशन के टैग का फायदा ले रहे हैं और चेताया कि वह अब इसे और नहीं होने देंगे।

ट्रंप ने पीट्सबर्ग में एक प्रचार अभियान रैली में कहा, वे कुछ देशों जैसे चीन, भारत को विकासशील राष्ट्र के रूप में देखते हैं। देखिए, अब वे विकसित हो चुके हैं और इन्होंने जबरदस्त फायदा उठाया, हम इसे अब और नहीं होने देंगे, हर कोई प्रगति कर रहा है, सिवाय हमारे।

उन्होंने रैली में कहा कि भारत और चीन डब्ल्यूटीओ से मिले विकासशील देश के दर्जे का फायदा ले रहे हैं, जिससे अमेरिका को नुकसान हो रहा है। डब्ल्यूटीओ एक अंतरसरकारी संगठन है जो राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को नियंत्रित करता है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि व्हाइट हाउस ने एक ज्ञापन में कहा है कि चीन और कई अन्य देशों ने विकासशील देशों के रूप में अपने को दिखाना जारी रखा है। इससे उन्हें लाभ मिल रहा है और डब्ल्यूटीओ के कुछ अन्य सदस्य देशों से अलग वे कम जिम्मेदारियां उठा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि अगर जिनेवा स्थित संगठन कुछ राष्ट्रों को फायदा पहुंचाने की अपनी कमियों पर ध्यान देने में विफल रहता है तो फिर अमेरिका को डब्ल्यूटीओ की जरूरत नहीं है।


संबंधित समाचार