होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या हील्स पहनने पर आपके भी पैरों में होता है दर्द, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

क्या हील्स पहनने पर आपके भी पैरों में होता है दर्द, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स

 

How To carry High Heels: हाई हील्स एक ऐसा फुटवियर है जिसकी मदद से छोटी हाइट वाली महिलाएं अपनी हाइट बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा हाई हील्स हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद ही खूबसूरत लगती है। इसलिए हर महिला के पास एक हाई हील्स तो जरुर होती है जो उसे अपने खास अवसर पर पहन सकती हैं। हाई हील्स अपने ट्रेडिंग फैशन से लेकर पर्सनालिटी निखारने तक जानी जाती हैं। लेकिन कई महिलाएं इन्हें बैलेंस न कर पाने के कारण इन्हें कैरी नहीं कर पाती। ऐसे में आज हम आपको कुछ खास तरह के टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से हाई हील्स कैरी कर सकेंगी।आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

फॉलो करें ये आसान टिप्स

साइज का खयाल रखें

अगर आप हाई हील्स खरीदने जा रहे है तो एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें। हाई हील्स हमेशा परफेक्ट साइज के ही खरीदें। क्योंकि  नॉर्मल फुटवियर लेते समय आप थोड़ा बड़ा या छोटा साइज ले सकते है लेकिन अगर आपने इस तरह की गलती हाई हील्स के साथ की तो आपको बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाएगा और आप गिर भी सकते हैं। 

हील्स का साइज कम करें

अगर आप हील्स कैरी करने के मामले में नई हैं, तो बेहतर होगा कि आप पहली बार में 4 से 6 इंच की हाई हील्स पहनने की बजाय थोड़ी कम हील्स पहनें। इससे आप हील्स भी पहन पाएंगी और आपके लिए इस पहनकर चलना आसान भी होगा।

इनसोल्स का करें इस्तेमाल

अगर आप लंबे समय तक हाई हील्स पहनना चाहती हैं तो हील्स इनसोल्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इनसोल्स को सिलिकॉन या कपड़े से बनाया जाता है। ये आपके पैरों को हाई हील्स में आगे बढ़ने से रोकते हैं और दर्द व फफोले को भी कम करने में मददगार होते हैं।

कंफर्टेबल हील्स पहनें

बाजार में आपको किटन हील्स, प्लेटफॉर्म हील्स, पम्प्स हील्स, ब्लॉक हील्स आदि कई तरह की हाई हील्स आसानी से मिल जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि आप उस हील्स का चुनाव करें, जो आपके लिए कंफर्टेबल हो। अगर आप पहली बार हाई हील्स पहनने जा रही हैं तो ब्लॉक हील्स या पम्प्स हील्स कैरी कर सकती हैं। ये ऊंची नीची न होकर हर तरफ से एक समान होती है और पहनने में कंफर्टेबल होती है।

रखें इन बातों का ध्यान

हाई हील्स को पहनने के लिए हील्स को बैलेंस करना आना चाहिए अगर आपका बैलेंस बिगड़ा तो आपको चोट लग जाएगी। इसलिए खात तौर पर ध्यान रहे कि हमेशा कंफर्टेबल हील्स ही पहनें। हां अगर आपने कभी भी हील्स नहीं पहनी है तो पहले आप हील्स पहनने की आदत डालें। इसके बाद ही हाई हील्स पहन कर कहीं बाहर जाएं। 

इसकी शरुआत आप 2-3 इंच की हील्स से ही कर सकती हैं। जब आपको हील्स पहनने की आदत हो जाए तो आप पेंसिल हील्स या 4-5 इंच की हील्स कैरी करने की कोशिश करें। हील्स पहनने पर इस बात का भी खास ख्याल रखें कि आपका ज्यादा जोर अंगूठे की जगह एड़ी पर रहे। तो अब आप इन टिप्स को फॉलो करके हाई हील्स पहन सकती हैं।

 

 


 


संबंधित समाचार