CM Dhami: दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दून लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने लेखिका अग्रहरि ढींगरा की पुस्तक "लीडिंग लेडीज़" का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री धामी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि "लीडिंग लेडीज़ ऑफ़ इंडिया" पुस्तक पाठकों, विशेषकर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। सरकार क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है।