होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दीपिका और रणवीर बनने वाले हैं विराट-अनुष्का के पड़ोसी

दीपिका और रणवीर बनने वाले हैं विराट-अनुष्का के पड़ोसी

 

मुंबई. बी टाउन में इन दिनों सोनम कपूर की शादी के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के चर्चे तेज हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये पॉपुलर कपल इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकता है। शादी की शॉपिंग के बाद अब ये कपल अपने नए आशियाने की खोज कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और रणवीर जल्द ही विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं। 

स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले दीपिका और रणवीर सिंह को प्लस वोर्ली हाइ राइज जगह पर देखा गया था। यहीं विराट और अनुष्का का आलीशान अपार्टमेंट है। कहा जा रहा है कि दोनों यहां पर बिकाऊ एक लग्जरी अपार्टमेंट को देखने के लिए आए थे। उन्होंने आसपास के एरिया को देखा और वे प्रॉपर्टी से काफी प्रभावित हैं। यदि सब कुछ अच्छा रहा तो वह जल्द ही इस अपार्टमेंट को खरीद कर विराट और अनुष्का के पड़ोसी बन सकते हैं।

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही है। हालांकि, दीपिका पादुकोण ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। कहा जाता है कि दीपिका और रणवीर सिंह के बीच नजदीकियां संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

 


संबंधित समाचार