होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बच्चों के साथ सजाएं क्रिसमस ट्री, जरूर ट्राई करें ये नए और अनोखे आइडिया 

बच्चों के साथ सजाएं क्रिसमस ट्री, जरूर ट्राई करें ये नए और अनोखे आइडिया 

 

कुछ दिनों बाद क्रिसमस डे आने वाला है। ऐसे में इस दिन से पहले ही लोग घर की सजावट करना शुरू कर देते हैं। सभी को बेसब्री से इस दिन का इंतजार होता है। इस दिन के लिए होने वाली सजावत में सबसे खास होता है क्रिसमस ट्री। इस ट्री को लाइट्स, रंग बिरंगे गिफ्ट और कैंडी से सजाया जाता है। 

ट्री सजाने में लें बच्चों की मदद
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप बच्चों की मदद लें सकते हैं, क्योंकि बड़ों के साथ-साथ वह लोग भी इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं। हालांकि कुछ घरों में बड़े ही इस ट्री को सजाते हैं लेकिन आप ऐसा न करें। बच्चों को भी इस सजावट में शामिल करें। ऐसा करने से उन्हें भी कल्चर की महत्वता के बेरे में पता चलेगा। 

इस तरह सजाएं ट्री
हर कोई अपना क्रिसमस ट्री को सबसे अलग डेकोरेट कर की इच्छा रखता है। ट्री को आप लाइट्स और बाकी दूसरी चीजों के साथ तो सजाते ही हैं, लेकिन आज हम आपके साथ कुछ यूनिक आइडिया शेयर कर रहे हैं जिनकी मदद से आप इस ट्री की डेकोरेशन में चार चांद लगा सकते हैं। 

फैमिली फोटो के साथ सजाएं 
ट्री को सजाने में आप परिवार की अच्छी तस्वीरों के का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे एक फैमिली ट्री की तरह डेकोरेट करें। या फिर आप चाहें तो बच्चे के बचपन की तस्वीरे भी लगा सकती हैं। 

वास्तविक चीजों से सजाएं
वैसे तो बाजार में क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए काफी सामान मिल जाता है, लेकिन वह सभी नकली आइटम होते हैं। आप चाहें तो इसे ऑरिजनल चॉकलेट, लॉलीपॉप से सजा सकते हैं। 

फुल और फ्रू्ट्स का करें इस्तेमाल
अगर आप कुछ अलग स्टाइल से क्रिसमस ट्री को सजाना चाहते हैं तो फल और फूलों की मदद ले सकते हैं। ऐसा करने से ट्री काफी खूबसूरत और अलग लगेगा। आप लाल, सफेद या फिर बेगनी रंग के फूलों से का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- Winter Skin Care Tips: आपकी स्किन भी रहती है ड्राई तो करें ये उपाय, चमक उठेगा चेहरा


संबंधित समाचार